जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान 250 वाहनों का हुआ चालान

जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान 250 वाहनों का हुआ चालान

 

 

 

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दिनांक 01.04.2025 से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दिनांक 22.05.2026 को 250 वाहनो का चालान किया गया।दिनाँक 01.05.2026 से अब तक 4,660 वाहनों का चालान किया गया व 01 वाहन से 2,000/- रुपये शमन शुल्क जमा किया गया।दिनांक 01.05.2026 से अब तक 83 वाहनों से 82,400/- रुपया शमन शुल्क जमा किया गया तथा 09 वाहन सीज किया गया।उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिनांक 01.05.2026 से अब तक 7,580 वाहन चालकों को चेक किया गया । जिनमें से 51 वाहन चालकों का चालान कर 5,10,000/- रुपये जुर्माना आरोपित किया गया ।