एक युवक ने शिव मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्तियों को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त 

एक युवक ने शिव मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्तियों को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर बद्री प्रसाद अग्रहरी

नौतनवां (महराजगंज) कोल्हुई कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बड़ा सा हथौड़ा लेकर शिव मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्तियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना कि जानकारी के बाद कस्बे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये।

उक्त घटना कस्बे के चन्दनपुर रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित शिव मंदिर का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगो के अनुसार एक युवक मंदिर पहुंचकर मंदिर में स्थापित मूर्तियों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करके तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

इस घटना कि जानकारी स्थानीय लोग ने पुलिस को दी। पुलिस ने ततपरता दिखाते हुये। कोल्हुई थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस टीम उपनिरिक्षक राजीव सिंह सहित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा कब्जे में ले लिया और पूछताछ के लिए स्थानीय थाने ले गयी। लोगो का कहना है कि युवक द्वारा जानबूझ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गयी।

आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।