बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही
*मात्र 24 घण्टे के अंदर हत्या के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार*
युवती पर उसके जीजा द्वारा चाकू से किया गया था जानलेवा हमला
घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुश विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना रानीपुर श्री हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o घटना संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 18.05.2026 को थाना रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती पर उसके जीजा द्वारा चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायल युवती को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बहराइच भेजा गया जहाँ से चिकित्सक द्वारा पीड़िता को लखनऊ रेफर किया गया था । परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 77/2026 धारा 109(1) बीएनएस बनाम ननके उपरोक्त के पंजीकृत किया गया। जिसके संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
o गिरफ्तारी व पूछताछ का विवरणः-
पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम में थाना स्थानीय की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में 24 घंटे के अंदर वांछित अभियुक्त 1.ननके पुत्र मो0 रसीद निवासी मनिहारनपुरवा राजपुर गिरन्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ कुट्टी बाजार से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि पीडिता दिनांक 18.05.2026 को अपने फूफा के यहाँ गयी थी जिसे करीब रात 09.00 बजे उसके जीजा (अभियुक्त) ने अपने साथ जाने के लिए कहा तो पीड़िता ने मना कर दिया । जिससे झुब्ध होकर गुस्से में आकर अभियुक्त ने अपनी साली पर चाकू से हमला कर दिया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त-
ननके पुत्र मो0 रसीद निवासी मनिहारनपुरवा राजपुर गिरन्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
o बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त चाकू
o संबंधित अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 77/2026 धारा 109(1) बीएनएस
o गिरफ्तारी टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र मिश्र
2. उ0नि0 श्री सौरभ मिश्रा
3. हे0का0 विजय यादव
4. का0 भगवानदीन वर्मा
5. रि0का0 चन्द्र किशोर