प्रतापगढ़ में खुले प्लास्टिक पाइप में लगी आग, लाखों का नुकसान, डेढ़ सौ पाइप जलकर राख

प्रतापगढ़ में खुले प्लास्टिक पाइप में लगी आग, लाखों का नुकसान, डेढ़ सौ पाइप जलकर राख

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज कस्बे में खुले में रखे प्लास्टिक पाइप में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब डेढ़ सौ पाइप जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पाइप पूरी तरह जल गए। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता रहा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। बताया जा रहा है कि ये पाइप जल जीवन मिशन के तहत गांव में बन रही पानी की टंकी के लिए बिछाए जाने थे। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।