औद्यानिक फसलों की क्षति पर भी कृषकों को मिलेगी सहायता राशि: डीएचओ
बहराइच 19 मई। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों मौसमीय घटकों (ऑधी-तूफान) के दौरान औद्यानिक फसलों यथा आम, अमरूद, केला, सब्जी व वार्षिक बागान फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक हुई क्षति के लिए कृषकों विभाग द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। श्री चौधरी ने बताया कि जिले के ऐसे कृषक जिनकी फसलों को पिछले दिनों आयी आंधी-तूफान के कारण 33 प्रतिशत से अधिक क्षति हुई है वे तत्काल फसलों को हुई क्षति के सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच के कार्यालय को अवगत करा दें ताकि सहायता राशि प्रदान करने के सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कृषक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय अथवा योजना प्रभारी पंकज वर्मा के मो.न. 9455108000 व 8881186000 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः