कांग्रेस की समीक्षा बैठक में निशाने पर रही भाजपा
भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा को जनता देगी करारा जबाब-सत्यनरायन पटेल
बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर जोर
बस्ती। केरल में सरकार बनाने से उत्साहित कांग्रेस ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद और रणनीति बनाना तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक राजकीय इण्टर कालेज के निकट स्थित होटल एनआर के सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने संगठन की मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ सरकार की पहचान बन चुकी है। वर्तमान समय में किसान, युवा, व्यापारी समेत प्रत्येक वर्ग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी। कहा कि भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा को जनता करारा जबाब देगी ।
प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समीक्षा करने के साथ ही कांग्रेस के नीति और कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े। कहा कि पेपर लीक वाली भाजपा सरकार से समाज के सभी वर्गाे का भरोसा उठता जा रहा है। यह सरकार कार्य की जगह नफरत फैलाने, लोगों को बांटने का काम कर रही है। इससे सावधान रहना होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ रामभवन शुक्ल, बृजेश आर्य शौकत अली नन्हू, बाबूराम सिंह डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, डा. आलोक रंजन आदि ने सम्बोधित करते हुये जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस से उम्मीद लगाये हुये है। इस पर खरा उतरना होगा। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब हमें विकास और भाईचारे के संदेश से देना है।
कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा किं युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि अब देश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में जिले के पांचांे विधान सभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का काम करेगी। इसके लिये बूथ स्तर की तैयारियां निरन्तर जारी है।
संगठनात्मक समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अलीम अख्तर, कौशल त्रिपाठी, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, अमरदेव सिंह, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, रामबचन भारती, श्रवन पाण्डे, अमर बहादुर शुक्ला, इस्तिखार अहमद, सुरेंद्र मिश्रा, उमेश उपाध्याय, रामप्रीत दुसाध, मनोज सिंह, रामबाबू कल्पू, अजय सिंह, राम बहादुर सिंह, बृजभान कनौजिया, संजीव त्रिपाठी, राज कपूर, सुनील पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह राजन, आलोक त्रिपाठी, रविंद्र चौधरी शुभम गांधी, विश्वजीत शुभम, देवी प्रसाद पाण्डेय, सलाहुद्दीन, लालजीत, गुड्डू सोनकर, लक्ष्मी यादव, मीरा सिंह, दूधनाथ पटेल, राहुल चौधरी, आनन्द निषाद, अशरफ अली, फजले आजम, रफीक खान, मनीष दुबे, हरिनाथ द्विवेदी, सर्वेश शुक्ला, शोभित चौधरी, अखिलेश साहनी, शब्बीर अहमद, प्रेम सागर, वीरेंद्र सिंह, मो. आरिफ खान, राज बहादुर निषाद, अजय कुमार शुक्ला, मंजू पाण्डेय, जमीर खान, पवन तिवारी, साधु पांडे, सचिन चौधरी, हरिनाथ द्विवेदी, संजय गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।