रात्रि में चोरी की नियत से घर में घुसते समय पकड़े गये 03 अभियुक्तगण को थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

 

रवि प्रकाश पाण्डेय
*◆अभियुक्तगण के पास से 01 कट्टा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व 02 अवैध चाकू बरामद।*

डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में हरे कृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर के निर्देशन में शनिवार की रात्रि में प्रभारी चौकी बिजौरा उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद अपने हमराहीगण के साथ चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त में भ्रमण शील थे, रात्रि में समय करीब 03.30 बजे ग्राम गुलरिहा में वादी श्री श्याम किशोर तिवारी पुत्र त्रिलोकीनाथ ग्राम गुलरिहा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के घर में 03 चोर घुस गये थे जिन्हें श्याम किशोर तिवारी एवं उनके परिजनों ने पकड़कर शोर गुल किया जिस पर मौके पर उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद अपने हमराहीगण के साथ मौके पर पहुंच गये एवं तीनो को पकड़कर उनकी जामा तलाशी ली गयी तो उसमें से 01 चोर के पास से 01 कट्टा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व दो अन्य चोरो के पास से 01–01 अदद अवैध चाकू बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया एवं वादी श्री श्याम किशोर तिवारी उपरोक्त के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 331(3) बी.एन.एस. व 3/25, 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम 01. शेहरे रजा पुत्र हबीबुल्ला निवासी ग्राम बिजौरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर, 02. मो0 इरशाद पुत्र मो0 इकराम निवासी ग्राम बिजौरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर, 03. शाकिर अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम कादिराबाद थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के विरुद्ध पंजीकृत कर, गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*अभियुक्तगण का विवरण-*
01.शेहरे रजा पुत्र हबीबुल्ला निवासी ग्राम बिजौरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मो0 इरशाद पुत्र मो0 इकराम निवासी ग्राम बिजौरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.शाकिर अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम कादिराबाद थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर है।

अभियुक्त शेहरे रजा पुत्र हबीबुल्ला का आपराधिक इतिहास-

01.मु0अ0सं0- 53/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मु0अ0सं0- 239/2023 धारा 379/411/414 भा0द0वि0 थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

बरामदगी का विवरण-
एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस तथा दो अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद चौकी प्रभारी बिजौरा थाना त्रिलोकपुर,का0 अर्जुन यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।