जिलाधिकारी के निर्देश पर स्काउट गाइड की रही सहभागिता
बस्ती। जिलाधिकारी/ अध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती सार्थक अग्रवाल के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के नेतृत्व में, जिला समन्वयक स्वप्निल श्रीवास्तव के देख रेख में स्काउट गाइड की टीम ने अनुदेशक सम्मान समारोह कार्य क्रम में योगदान दिया, बताते चलें कि राजकीय इंटर कालेज परिसर में स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण और जनपद स्तरीय अनुदेशक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिला सचिव, लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचंद, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, ट्रेनिग कौंसलर स्काउट दीपक कुमार, स्काउट मास्टर नंद किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर बीपी आनंद, ट्रेनिग काउंसलर गाइड नंदिनी आदि की सहभागिता रही, कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने किया।