कप्तानगंज ब्लॉक पंचायत की अहम बैठक सम्पन्न मनरेगा सहित कई 

कप्तानगंज ब्लॉक पंचायत की अहम बैठक सम्पन्न मनरेगा सहित कई

 

जनकल्याणकारी योजनाओं पर बनी बड़ी रणनीति 11 करोड़ 63 लाख से अधिक का लेबर बजट सर्वसम्मति से पास

 

बस्ती। शनिवार को विकासखंड कप्तानगंज में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें मनरेगा योजना

स्वास्थ्य विभाग, समाजकल्याण विभाग बाल विकास परियोजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण तथा पंचम राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय मनरेगा मजदूरों के लिए वर्ष का लेबर बजट पारित करना रहा। सर्वसम्मति से 11 करोड़ 63 लाख 46 हजार रुपये का विशाल लेबर बजट स्वीकृत किया गया, जिसमें कुल 4,61,692 मानव दिवस पारित किए गए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मिथिलेश निषाद, खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय हरैया विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह राम शंकर यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एव

विकासखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखाकार अनिल कुमार एडीओ पंचायत सुशील श्रीवास्तव एडीओ समाज कल्याण कमलेश शुक्ला मनोज तिवारी बब्बू तिवारी प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सोनकर जितेंद्र चौधरी शिवप्रसाद चौधरी सत्यदेव बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन मजदूरों को रोजगार आवास योजनाओं की प्रगति तथा सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने पर जोर दिया गया। कप्तानगंज ब्लॉक की यह बैठक ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी जहां करोड़ों के बजट से हजारों परिवारों को रोजगार और योजनाओं का लाभ मिलेगा।