अनियमितता मिलने पर कुदरहा में संचालित प्रकाश नर्सिंग होम सील

• भारतीय किसान यूनियन के जिलाउपाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने की थी शिकायत

कुदरहा, बस्ती: बेसमेंट में बिना चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाप द्वारा संचालित नर्सिंग होम को नोडल एसीएमओं ने सील कर विधिक कार्यवाही में जुट गये।

        कुदरहा कस्बे में एएनएम विनोदा सिंह के भवन में संचालित प्रकाश नर्सिंग होम में शुक्रवार को एक बजे नोडल एसीएमओं डा एसबी सिंह पहुंचे तो बेसमेंट में जमालपुर गांव के आदर्श का उपचार चल रहा था। वहा चार युवतियां कार्य कर रही थी। पंजीकरण के दौरान लिस्ट में अंकित चिकित्सक व पैरामेडिकल का नाम पूछने पर मौजूद लड़कियां किसी के बारे में कुछ नही बता सकी और उसमें से कोई नही मौजूद नही मिला। विगत तीन वर्ष से बाजार में चल रहा है। जिसका सीएमओं कार्यालय से पंजीकृत भी है लेकिन उसमें जिन चिकित्सक व स्टाप का नाम व डिग्री लगा है उसमें से कोई नही मिला। इतना ही नही घंटों इंतजार के बाद भी संचालक नही पहुंचे और अपने लोगों द्वारा गतिविधि की जानकारी फोन पर लेते रहे। वार्ड में उपचार चल रहे मरीज को एम्बूलेंस बुला कर सीएचसी भेजने को कहा तो युवक जाने से इनकार कर दिया। फिर सभी को  बाहर निकाल सामानों की लिस्ट बनाकर शील कर दिये। नर्सिंग होम में पैथालोजी चलता देख हतप्रभ रह गये और मौजूद कर्मिर्यों को फटकार लगाते हुए शील कर दिये।

       कस्बे के लोगों ने बताया कि राम जानकी मार्ग पर पिपरपाती चौराहे के पास पहले पटेल क्लीनिक के नाम से चलता था। लेकिन चकिया गांव की महिला का बच्चेदानी में गांठ का आपरेशन किया। जिसमें दो नशे कट गया था और स्वजन हंगामा शुरु कर दिये थे। इसके बाद वह क्लीनिक बंद कर दिया और कुछ ही माह बाद स्टाप नर्स के मकान में प्रकाश नर्सिंग होम के नाम से फिर लोगों का उपचार शुरु कर दिया।

         प्राइवेट अस्पताल के नोडल डा एसबी सिंह ने बताया की नर्सिंग होम के रजिस्टेशन के दौरान जिन चिकित्सक व स्पाट नर्स का अभिलेख लगा है उसमें से कोई नही मिला। आप प्रशिक्षित कुछ महिलाएं मिली तो वे अपनी डिग्री नहीं दिखा सकी और इसका शिकायत बार-बार मिल रहा था। अनियमिकता मिलने पर शील कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।