नामांकित बच्चों को निशुल्क पुस्तक का किया गया वितरण

बस्ती पूर्व माध्यमिक विद्यालय,करमागजा,करियापार राउत, बस्ती-सदर, बस्ती में विद्यालय में नामांकित बच्चों को निशुल्क पुस्तक का वितरण मुख्य अतिथि गुड्डू पाण्डेय जी के हाथों कुमारी सरिता,सत्यम गौतम,सचिन यादव,सूरज,रोशनी,काजल,रिक्की राव,शिमांशु,वंशिका भारती सहित अन्य बच्चों को किया गया।मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने महाकाव्य गीता भेंट कर की।विष्शिष्ट अतिथि अभिषेक प्रेमी,ग्राम प्रधान- करियापार राउत, बस्ती-सदर,बस्ती एवं प्रबंध शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता नें बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व की जानकारी देनें के साथ ही विद्यालय में बच्चों की उपस्थिती में अभिभावकों की भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान बताया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने किया।विद्यालय के कार्यक्रम में अभिभावक के रूप अभिनाष, मिथुन, विनोद यादव,कुमारी नीलू,कुमारी अनीता यादव, तहसील, एवं अमित उपस्थित रहे।