एडीएम/जिला जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में भारत की
जनगणना-2027 के अन्तर्गत आयोजित स्वगणना कार्यशाला में मीडिया बंधुओं द्वारा स्वगणना (Self Enumeration) पूर्ण की गई।
जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वगणना (Self Enumeration) कार्यशाला में जनपद के समस्त सम्मानित प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधुओं द्वारा स्वगणना पूर्ण की गई।
समस्त मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा अपने मोबाइल से स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एसई आईडी प्राप्त की गई।
अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि भारत की जनगणना 2027 के क्रम में मकानों की गणना दिनॉक 07.05.2026 से 21.05.2026 के मध्य पूर्ण किया जाना है, दिनॉक 22.05.2026 से प्रगणक द्वारा मकान गणना कार्य प्रारम्भ किये जाने के पूर्व दिनाँक 07.05.2026 से दिनाँक 21.05.2026 तक स्वगणना का कार्य चल रहा है।
इस अवसर पर प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधिगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।