शिक्षक के मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद,बीआरसी पर शोक सभा का हुआ आयोजन

• अकबरपुर में सड़क पार करते समय बाइक सवार ने मारी थी ठोकर
कुदरहा, बस्ती। विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघऊपुर में तैनात शिक्षक रामकृष्ण शुक्ल का रोड़ पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिसमें गंभीर रुप से घायल हो गये और मौत हो गयी। जिससे शिक्षा जगत में मातम छा गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे व बीईओं सीपी गौड़ के अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजली दी।
    जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे ने कहा कि शिक्षा विभाग एक होनहार शिक्षक को खो दिया। जो विद्यालय के प्रति कर्तव्य निष्ठ व समय के पक्के थे। इतनी कम समय में जाना हम सब का दुर्भाग्य है। इनके परिजनों के साथ हम सभी शिक्षक सदैव खड़े रहेगें। आर्थिक सहयोग के लिये सभी ने रणनीति तैयार की। शिक्षकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि आर्पित किया। रामकृष्ण शुक्ल सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुर गांव निवासी थे। दो भाइयों में सबसे छोटे थे।
       शोक सभा में ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, चंद्रभान चौरसिया, बृजेश तिवारी,अखिलेश तिवारी, रवींद्र वर्मा, हरीश चौधरी, हिमाद्री द्विवेदी, आरती पांडेय, डा अनुप सिंह, अभिषेक दुबे, अभिनव कश्यप, अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।