• कुदरहा ब्लाक परिसर में लगा है जगह-जगह कूडे का ढेर
• 32 सफाई कर्मी नही साफ कर सके ब्लाक परिसर
कुदरहा, बस्ती। स्वच्छता की पाठ पढाने वाले एड़ीओं पंचायत कार्यालय के सामने गंदगी का ढेर लगा है। न तो उस पर साहब की नजर पड़ रही और उच्च अधिकारियों की। इतना ही नही ब्लाक में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने कार्यालय में प्रतिदिन बैठ कर ब्लाक के 75 ग्राम पंचायतों में तैनात 190 सफाई कर्मी से साफ-सफाई का कार्य अभिलेखों में कराने का दावा कर रहे है। लेकिन साहब जब अपने कार्यालय की सफाई नही करा पा रहे है तो गांवों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ब्लाक परिसर में पंचायत आफिस के सामने, वाटर कूलर के बगल में ढेर लगा है। दो दिन पूर्व न्याय पंचायत बनपुर और पिपरपाती के 32 सफाई कर्मी लगाकर परिसर की सफाई कार्य कराया गया था। इसके बाद भी गंदगी से पटा पड़ा है। ये सफाई कर्मी जब ब्लाक परिसर नही सफा सके तो गांव की सफाई कैसे करते होगें।
एडीओं पंचायत नंदलाल राम ने बताया कि सफाई कार्य अभी हाल ही में कराया गया था। कूड़ा का ढेर परिसर में यदि लगा होगा तो उसका निस्तारण कराया जायेगा और लापरवाह कर्मी को नोटिस दी जायेगी।
Post Views: 13