पालिका अध्यक्ष ने शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया
नौतनवां (महराजगंज) जगद्गुरू गोवर्धन पीठाधीश्वर पूरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी के शिष्य स्वामी प्रेमचन्द झा जी का भारत – नेपाल में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतू नेपाल प्रवास के दौरान उनका आगमन आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर हुआ जिनका स्वागत पालिका अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया और नगर व विश्व कल्याण के लिए जगद्गुरु से आशीष देने का निवेदन किया।
जगदगुरु ने अपने आगमन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “अखण्ड भारत का निर्माण तब तक नहीं हो सकता है जब तक हम सभी सनातनी मिलकर हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतू कार्य नहीं करते। उन्होंने गौ हत्या बंद करने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की माँग को दोहराया।
इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक,धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, प्रमोद पाठक, दुर्गेश कुमार,विशाल जायसवाल,ज्वाला शुक्ला, किशोर मद्धेशिया,मनीष बेरीवाल, निखिल गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।