गोरखपुर,: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने 31 मई 2026 तक चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों में 08 मई की शाम तक उपलब्ध सीटों और बर्थ की जानकारी जारी की है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में सहूलियत मिल सके।
गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाली 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 16 मई को एसी थर्ड इकोनॉमी में 432 बर्थ और 30 मई को 805 बर्थ खाली हैं। वहीं, गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में 14 मई को एसी थर्ड इकोनॉमी में 729, 21 मई को 809 और 28 मई को 829 बर्थ उपलब्ध हैं। 28 मई को इसी ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में भी 158 सीटें खाली हैं।
मऊ से अम्बाला कैंट जाने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट स्पेशल ट्रेन में 14 मई को एसी फर्स्ट में 1 और एसी सेकेंड में 69 बर्थ उपलब्ध हैं। 21 मई को एसी फर्स्ट में 6, एसी सेकेंड में 87, एसी थर्ड में 290 और एसी थर्ड इकोनॉमी में 63 बर्थ खाली हैं। 28 मई को इस ट्रेन में एसी फर्स्ट में 4, एसी सेकेंड में 106, एसी थर्ड में 322, एसी थर्ड इकोनॉमी में 103 और स्लीपर में 42 सीटें उपलब्ध हैं।
इसके अलावा 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन में 26 मई को एसी थर्ड में 74 और स्लीपर में 42 बर्थ, जबकि 27 मई को एसी थर्ड में 33 और स्लीपर में 167 बर्थ उपलब्ध हैं।
05634 गोरखपुर-नारंगी स्पेशल ट्रेन में 29 मई को स्लीपर श्रेणी में 59 बर्थ खाली हैं। वहीं 05061 अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन में 10 मई को एसी चेयर कार में 8 और 11 मई को 80 सीटें उपलब्ध हैं।
मऊ से कोलकाता जाने वाली 05096 मऊ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 27 मई को एसी सेकेंड में 11 और स्लीपर में 69 बर्थ उपलब्ध हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उपलब्ध सीटों का लाभ उठाते हुए समय रहते अपनी यात्रा की बुकिंग सुनिश्चित कर लें।