25,000 का इनामिया अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

 

बस्ती थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-03.05.2026 को ग्राम कल्याणपुर समय माता मंदिर के पूर्व सड़क के किनारे एक व्यक्ति के शव मिलने पर थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु०अ०सं०-115/2026 धारा-103(1) BNS की घटना का सफल अनावरण करते हुए सम्बंधित 02 अभियुक्तों को दिनांक-05.05.2026 को फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें *वांछित चल रहे रुपये 25,000/- के इनामिया तीसरे शातिर अभियुक्त 1-* शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष (जिसके बायें पैर में गोली लगी है) को दिनांक-09.05.2026 को गढ़हा गौतम के पास हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से* *1-* एक अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस *2-* एक अदद प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद किया गया |

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त 1- शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा के बायें पैर में गोली लगी है, जिसे दवा-इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |