निशुल्क एवं 50 प्रतिशत अनुदानित बीज प्राप्त करने के लिए 10 मई तक कर सकते हैं पोर्टल पर बुकिंग

निशुल्क एवं 50 प्रतिशत अनुदानित बीज प्राप्त करने के लिए 10 मई तक कर सकते हैं पोर्टल पर बुकिंग

ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों को वितरित किये जायेंगे बीज

बहराइच 06 मई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 मे संचालित समस्त योजनाओं मे समस्त प्रकार के बीज़ों का वितरण पूर्व की भांति पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त के स्थान पर नहीं करते हुए, इस वर्ष सर्वप्रथम बुकिंग करते हुए ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को बुकिंग के उपरान्त ई-लाटरी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जायेगा।

डॉ. यादव ने बताया कि खरीफ 2026 मे विभिन्न योजनान्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित/संकर) की बुकिंग विभाग के पोर्टल एग्रीकल्चर डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर 10 मई 2026 आनलाइन बुकिंग की जा सकती है। जनपद के किसानों को सुझाव दिया गया है कि कि अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कर लें। बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष निःशुल्क वितरण हेतु मिनी किट के रूप में सावा, कोदो, रागी, ज्वार, बाजरा, अरहर उर्द, मूंग, तिल एवं मूंगफली के बीज कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग के पश्चात लॉटरी के आधार पर वितरित किए जाएंगे। जबकि 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान, ढैचा, उर्द, मूंग, अरहर, तिल एवं अन्य बीज भी कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग के पश्चात इस बार लॉटरी के आधार पर वितरित किए जाएंगे जो इससे पूर्व के वर्ष में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किए जाते थे। उन्होंने बताया कि यदि 10 मई तक बुकिंग कंप्लीट नहीं होती तो इसके पश्चात बुकिंग की डेट बढ़ाया भी जाएगा ।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः