बिहरा में मेधावियों का हुआ सम्मान।
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती । औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा में सोमवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह ने विद्यालय के पूर्व छात्र रहे सहायक कुल सचिव पद पर चयनित निखिल श्रीवास्तव और बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉपर में पांचवे स्थान पाने वाले शिवांश त्रिपाठी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बेहतर शिक्षा लेकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह,अजय प्रताप सिंह, चन्द्र कांत लाल श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव,हरीश सिंह,सन्तोष मिश्रा,राजेश विश्वकर्मा,अरुण सिंह, अमितेश सिंह,अंजू वर्मा,रितु सिंह, सुसिमित वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।