सीता नवमी का कार्यक्रम मातृशक्ति की जिला संयोजिका शोभना गुप्ता व दुर्गावाहिनी की नगर संयोजिका अंजली के संयोजन में मांझी टोला के बारात घर मे सैकड़ो माताओ बहनों की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न

सीता नवमी का कार्यक्रम मातृशक्ति की जिला संयोजिका शोभना गुप्ता व दुर्गावाहिनी की नगर संयोजिका अंजली के संयोजन में मांझी टोला के बारात घर मे सैकड़ो माताओ बहनों की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न

 

अम्बेडकरनगर टाण्डा।मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी टाण्डा के बैनर तले सीता नवमी का कार्यक्रम मातृशक्ति की जिला संयोजिका शोभना गुप्ता व दुर्गावाहिनी की नगर संयोजिका अंजली के संयोजन में मांझी टोला के बारात घर मे सैकड़ो माताओ बहनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रान्त संयोजिका बहन मुद्रा रही उन्होंने बहनो को सम्बोधित करते हुए सीता मैया के पवित्र चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा हेतु रामजी के हुए वनवास में खुद उनकी सेवा में नंगे पैरों निकलकर समाज को जो संदेश दिया कि हमे कैसे पति व्रत धर्म का पालन करना चाहिए माता सीता ने जिस प्रकार रामजी के लिए अपनी सुख सुविधाओं से खुद दूर रखा और रामजी को एहसास नही होने दिया कि वो अकेले हैं!अगर हम सब उनके आचार विचार व्यवहार से सीख लें तो बिखर रहे परिवार छोटी छोटी बातों पर टूट रही शादियों से समाज को बचा सकतें है अगर हम सबने ऐसा नही किया! हमारे संस्कार,हमारी सभ्यता को बर्बाद करने में पूरी दुनिया काम कर रही है!

हमे इनसे आतताइयों से बचना है तो हम सबको इस दिशा में आगे आकर समाज को जागरूक करना पड़ेगा और यही हमारा गिलहरी प्रयास एक दिन बड़े परिवर्तन के रूप परिणाम हम सबको दिखाई देगा जहां संयुक्त परिवार संगठित समाज देश धर्म के हित मे काम करते हुए दिखाई देंगे।

इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिला मंत्री विकास मौर्या, जिला सह मंत्री संजय पांडे,सावित्री देवी,कीर्ति,ओम प्रकाश, सुयश कसौधन,राजेश जायसवाल सहित सैकड़ों माताएं बहनें उपस्थित रही।