व्हाट्सएप को APK फाइल के माध्यम से हैक कर अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किये गए रुपये 15500/- को सकुशल वापस कराया गया ।

 

 

बस्ती प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे व प्रभारी साइबर उप निरीक्षक एजाज अहमद मय टीम का0 सर्वदानन्द यादव द्वारा सीमा पत्नी रामसरुप निवासी हनुमानगंज थाना रुधौली बस्ती के व्हाट्सएप को हैक कर APK फाइल डाउनलोड कराकर रुपये 15500/- को अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर देने की शिकायत NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुई थी । जिस पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते पूरा पैसा लीन कराते हुए रुपये 15500/- को आवश्यक विधिक कार्यवाही कराते हुए शिकायतकर्ता का पूरा पैसा उसके खाते में वापस करा दिया गया । शिकायतकर्ता द्वारा थाना रुधौली पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।