• लालगंज थाना के इस्माइलपुर चौराहे के पास की है घटना
• टूरिज्म विभाग द्वारा हाल मे ही राम जानकी मार्केट के किनारे लगा था सूचना बोर्ड
कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर चौराहे के पास राम जानकी मार्ग पर उत्तर प्रदेश टूरिज्म विभाग द्वारा लगा बोर्ड आंधी हुआ तूफान में मार्ग पर गिर पड़ा था। बारात जा रहे मोटर साइकिल सवार टकरा गया और गिर कर चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिलास्पताल रेफर कर दिया।
संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी जितेंद्र पुत्र दीनानाथ मोटरसाइकिल से कलवारी थाना क्षेत्र के पांव बारात में जा रहे थे, कि इस्माइलपुर चौराहे के पास आंधी में गिरे बोर्ड से टकरा गए और गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचा। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों बताया कि बोर्ड लगे एक माह हुआ नहीं कि आंधी तूफान में उखड़ कर मार्ग पर ही गिर गया। जब से गिरा है आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह को बताया और टीम के साथ पहुंचे और पिपरपाती मुस्तहकम के प्रधान ज्ञानेश्वर यादव सोनू के मदत से बोर्ड को मार्ग से हटवाया।
चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि बोर्ड गिरने की जानकारी हमें पहले नहीं था जैसे ही जानकारी हुई पिपरपाती मुस्तकाम प्रधान के सहयोग से मार्ग से हटाकर किनारे कराया गया