जिले के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 

जिले के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

03 मई 2026 को अपरान्ह 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक सम्पन्न होगी प्रवेश परीक्षा

बहराइच 28 अप्रैल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा आगामी 03 मई 2026 को आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा जिले के जिले के 08 शिक्षण संस्थाओं में स्थापित किये गये 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें 3216 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। परीक्षा की अवधि अपरान्ह 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु अलग-अलग ज़ोनल, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार को नोडल अधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ रिसिया को स्टैटिक व एसडीएम पयागपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी प्रकार 360 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या मधु यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ जरवल को स्टैटिक व एसडीएम महसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र आज़ाद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्या मनोज कुमार पाण्डय को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ पयागपुर को स्टैटिक व एसडीएम मोतीपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी तीनों परीक्षा केन्द्रों के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह को ज़ोनल मजिस्ट्रेट बनाया बया है।

इसी प्रकार 408 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रकाश गुप्ता को केन्द्र व्यवस्थापक, ए.आर. को-आपरेटिव को स्टैटिक व डीपीआरओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 480 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ कैसरगंज को स्टैटिक व एसडीएम न्यायिक नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 720 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ फखरपुर को स्टैटिक व एसडीएम कैसरगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तीनों परीक्षा केन्द्रों के नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

इसके अलावा 240 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र तारा महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अंजू उपाध्याय को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ विशेश्वरगंज को स्टैटिक व एसडीएम न्यायिक कैसरगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 240 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन कुमारी यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ महसी को स्टैटिक व एसडीएम नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जिला विकास अधिकारी को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद को रिज़र्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा चकबन्दी अधिकारी राम सजीवन यादव व शहवाज़ मसूद सिद्दीकी को रिज़र्व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः