ज्येष्ठता के आधार पर पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर मिली पदोन्नति
उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक/ निरीक्षक (नागरिक पुलिस) नियमावली-2015 में निहित निर्देशों के अन्तर्गत पात्र एवं उपयुक्तों को ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति देते हुये जनपद बहराइच रिजर्व पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त उ0नि0 श्री विपिन प्रकाश सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया । इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा स्टार व बैच लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
इस अवसर पर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा शुभकामनाएं दी गईं ।