डॉ.राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज इटौरी बुजुर्ग में छात्रों ने लहराया परचम

डॉ.राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज इटौरी बुजुर्ग में छात्रों ने लहराया परचम।

 

शानदार रिजल्ट से कॉलेज का नाम रोशन, प्रबंधक बजरंग वर्मा व प्रधानाचार्य ने दी बधाई।

 

हाईस्कूल में आंचल वर्मा बनीं टॉपर, इंटर में छात्राओं का दबदबा।

 

छात्र-छात्राओं की सफलता से विद्यालय और अभिभावकों में खुशी की लहर।

 

आलापुर अम्बेडकरनगर।विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, इटौरी बुजुर्ग के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला।

हाईस्कूल परीक्षा में आंचल वर्मा ने 88.53 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंकिता वर्मा 86.63 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर हर्षिता ने 85.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा विशाल ने 83.63 प्रतिशत और शैलेन्द्र ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष पांच में जगह बनाई।इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। अनुष्का ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि पायल ने 79.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। रागिनी 79 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।विद्यालय के प्रबंधक बजरंग वर्मा और प्रधानाचार्य विवेक वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।