शिक्षकों का सम्मान प्राथमिकताः सभी विकास खण्डों में होगा कार्यकारिणी का गठन- देवेन्द्र कुुमार वर्मा
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी 14 विकास खण्डों और नगरीय क्षेत्रों मंें कार्यकारिणी के गठन, अधिवेशन और पदाधिकारियों के चयन प्रक्रिया पर विचार किया गया।
संयोजक देवेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, उनके अधिकारों के संघर्ष के साथ ही मजबूत लोकतांत्रिक पद्धति से पदाधिकारियों का चयन उनकी प्राथमिकता होगी।
बैठक में सह संयोजक इन्द्रसेन मिश्र, महेश कुमार, चन्द्रभान चौरसिया ने कहा कि धर्म, जाति, चापलूसी से ऊपर उठकर कार्य करने वालों को संघ अवसर देगा। शिक्षक हित सर्वोच्च है। इससे कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बैठक का संचालन करते हुये सह संयोजक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह संगठन शिक्षक हितों के प्रति पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा और उनके हितों के लिये रचनात्मक संघर्ष प्राथमिकता होगी। बैठक को मुख्य रूप से राजनरायन तिवारी, रामभरत वर्मा, अभिषेक जायसवाल, राहुल उपाध्याय, विनय कुमार, रामपाल चौधरी, रमेश चौधरी, शोभाराम वर्मा, ज्ञानदास कन्नौजिया, राजेश चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये शिक्षक समस्याओं और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य रूप से अजय प्रताप चौधरी, राम प्रकाश यादव, त्रिलोकीनाथ, संदीप यादव, अवलेन्द्र पटेल, गिरिजाशंकर चौधरी, सत्य प्रकाश पाठक, पंच बहादुर यादव, धर्मेन्द्र गौड़, रामपाल वर्मा, संदीप यादव, अनूप कुमार चौधरी, दिनेश वर्मा, जय प्रकाश चौधरी, अखिलेश मिश्र, प्रेमशंकर वर्मा, सतीश भारती, रणजीत वर्मा, अरविन्द यादव, अवध नरायन, भरतराम, आर.पी. कन्नौजिया के साथ ही बड़ी संख्या में जनपद के सभी 14 विकास खण्ड क्षेत्रों के शिक्षक उपस्थित रहे।