बिजली की साइड सर्किट से लगी आग 

बिजली की साइड सर्किट से लगी आग

कहर बनकर टूट रही बिजली विभाग की लापरवाही

बस्ती: बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई । ढीले तारों के आपस में टकरा जाने के कारण निकली चिंगारी से भूसा बनाने के लिए रखे गए लगभग 10 बीघे गेहूं के डंठल तथा पांच बीघा की बाग में पनप रहे पौधे देखते ही देखते जलकर खाक हो गए । एक नीलगाय का बच्चा भी झुलस गया ।

गुरुवार को दिन में लगभग 1:00 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायन पुर पांडेय गांव के सिवान में ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तार हवा चलने से आपस में टकरा गए । जिससे चिंगारी निकली से हरिशंकर, गयासुद्दीन , हनुमानआदि का भूसा बनवाने के लिए बचाया गया गेहूं का 10 बीघा जमीन का डंठल जलकर राख हो गया । देखते ही देखते आग ने गौतम पाठक सत्यदेव तिवारी ,विजय नाथ तिवारी, भोला तिवारी की आम महुआ कटहल आदि की बाग को अपने आगोश में ले लिया । जो जलकर खाक हो गई बाग में रह रहे अन्य नीलगाय के तो आग लगने के बाद भाग निकले लेकिन एक छोटा बच्चा आग की चपेट में आकर झुलस गया । सूचना पर 112 के तीन-तीन टीम में पहुंची । लोगों ने ग्रामीणों के साथ तत्परता दिखाते हुए हर संभव प्रयास किया । 2:15 बजे के लगभग फायर ब्रिगेड पहुंचा । लीडिंग फायरमैन विजय सिंह के नेतृत्व में फायरमैन महेश सिंह, कपिल जायसवाल, शिव श्याम यादव ,चंद्रमौली और श्रवण कुमार की टीम ने अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करते हुए न केवल आग पर काबू पाया बल्कि उसे आगे बढ़ने से भी रोकने में सफल हुए । यदि कुछ मिनट तक फायर ब्रिगेड की टीम और ना पहुंची होती तो बढ़या गांव आगोश में समा जाता ।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिजली विभाग के लोगों से ढीले तारों को बदलकर केबल तार लगाने की मांग की जा रही है । लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है । पिछले साल भी ऐसी घटना हुई थी लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ था । अभी लगभग 20 दिन पहले भी कर से चिंगारी निकल रही थी जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । जबकि अवर अभियंता विद्युत राजित राम ने बताया कि हमारे पास ढीले तारों को बदलकर केबल लगवाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ।