दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने जेईई मेंस में लहराया परचम, विद्यालय का नाम किया रोशन

दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने जेईई मेंस में लहराया परचम, विद्यालय का नाम किया रोशन

 

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। देश की प्रतिष्ठित JEE Main Examination परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा।

विद्यालय के छात्र अनूप चौधरी ने 96 परसेंटाइल, आयुष्मान ने 96 परसेंटाइल, रिचिक त्रिपाठी ने 95 परसेंटाइल, अंश त्रिपाठी ने 91 परसेंटाइल तथा आयुष मिश्रा ने 90 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं जनपद का नाम रोशन किया।

छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, निदेशिका बीना सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षकगण अनूप पांडे, प्रशांत त्रिपाठी, अवनीश पाठक, आशुतोष पाल, आलोक मिश्रा, लवकुश मौर्य, इंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, वंदना पांडे, रेनू पांडे, सीमा सिंह, दिव्या त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, स्वाति सिंह एवं सारिक राजा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में विद्यालय इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।