जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे के नेतृत्व में बीआरसी पर नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

• संगठन ने जो दायित्व सौपा है उसका निष्ठा व लगन से करूगां निर्वहन- ओम प्रकाश पांडेय
कुदरहा, बस्ती। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे के नेतृत्व में ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सैकडों शिक्षकों ने सोमवार को नवनियुक्त उत्तर प्रदेशीय़ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का फूल मालाओं से स्वागत कर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए तीन लोगों को संरक्षक बनाया गया।
      शिक्षकों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त ब्लाक  अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन ने जो  दायित्व सौपा है उसका निष्ठा व लगन से निर्वहन करूगां। शिक्षको का आज जोे प्यार व दुलार प्राप्त हुआ है, इसका सदैव ऋडी रहूंगा। इसके लिये शिक्षक हित में जो भी संघर्ष करना पडेगा सदैव तैयार हूं।
          वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष आनंद दुबे ने बताया कि शिक्षकों के हित के संगठन के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ला का निर्णय सभी शिक्षक को स्वीकार है। इनके सानिध्य में शिक्षको को जो सम्मान प्राप्त हो चुका है वह कही संभव नही है। विना भेदभाव के सभी के लिये संगठन सदैव कदम में कदम मिला कर चलने को तैयार है।
          शिक्षक डा अनुप सिंह, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, डा सुनील यादव, ज्ञान उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री अमित पाण्डेय, संजय यादव व प्रदीप चौहान ने भी संबोधित किया।
      कार्यक्रम में ममता देवी, शिवाजी पांडेय, ज्ञान प्रताप, चंद्रशेखर, नीरज पांडेय, राजेश्वर शर्मा, शिवम यादव, विनय यादव, प्रेमसागर रमन, दीनानाथ, विवेकानंद, अरुण वर्मा, दुर्गेश सिंह, राकेश यादव, सुनील यादव, रजत शुक्ला, विवेक पांडेय, योगेंद्र, रोहित सिंह, अमित, अभिषेक दुबे, प्रदीप चौहान, संजय यादव, वसीम अहमद, सत्येंद्र मिश्र व राजेश यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।