प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन ब्लाक अध्यक्ष बर्खास्तः 25 सदस्य निष्कासितः नये पदाधिकारी घोषित

प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन ब्लाक अध्यक्ष बर्खास्तः 25 सदस्य निष्कासितः नये पदाधिकारी घोषित

संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर हुआ निर्णय-उदयशंकर शुक्ल

बस्ती ।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के हडिया चौराहे के निकट स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती पर विचार के साथ ही संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों को पद से बर्खास्त करते हुये सभी 28 सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर देने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में दुबौलिया से दिवाकर सिंह, कुदरहा ओम प्रकाश पाण्डेय और रूधौली में रजनीश मिश्र को संघ के ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

यह जानकारी देते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुदरहा अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, दुबौलिया राम पाल चौधरी और रूधौली से राजेश चौधरी को पद से बर्खास्त कर 25 सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दिया गया। परसुरामपुर के बर्खास्त ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा को जांच के बाद एक लाख 43 हजार रूपये गबन, अनुसूचित जाति के पदाधिकारी को जाति सूचक गाली देने, जनपदीय अधिवेशन में संगठन के विरूद्ध आचरण करने और रामभरत वर्मा पूर्व अध्यक्ष सल्टौआ को शिक्षकों से वर्ष 2022 में वसली गई सदस्यता का गबन करने के आरोप में सगठन की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर संघ से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, जिला संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, साऊंघाट ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, ओम प्रकाश पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, सुनील पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, राजीव पाण्डेय, ज्ञान उपाध्याय, आनन्द सिंह, सन्तोष शुक्ल, सरिता पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, कन्हैयालाल भारती, अनिल यादव, रीता शुक्ला, आरती गौतम, मारूफ खान, अवनीश तिवारी, स्कन्द मिश्र के साथ ही अनेक पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।