स्कूल रेडिनेस उन्मुखीकरण कार्यशाला में स्कूली गतिविधि पर दिया जोर

स्कूल रेडिनेस उन्मुखीकरण कार्यशाला में स्कूली गतिविधि पर दिया जोर

बस्ती::बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र डिलिया, बस्ती सदर के सभागार में कक्षा एक और दो में शिक्षण कार्य करने वाले नोडल अध्यापकों का दो दिवसीय स्कूल रेडिनेस एवं रेमेडिएशन सेमिनार सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेमिनार का शुभारंभ किया।उन्मुखीकरण सेमिनार पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की मजबूत नींव तैयार कर उनके विकास, विस्तार, समृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संदर्भदाता के रूप में एआरपी प्रदीप गुप्ता, शैलेश मिश्रा, शिव प्रसाद, सर्वेंद्र नाथ पाण्डेय एवं रुक्मिणी पाण्डेय रहे। सेमिनार दो पालियों में आयोजित हुआ जिसमें 10 न्याय पंचायत के 137 विद्यालयों से कुल 227 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षक के रूप में ज़िला समन्वयक आलोक त्रिपाठी एवं सीएसएफ फाउंडेशन की अनिका सिद्दीकी थे।