नयकापार में विकास की रफ्तार तेज: प्रधान उर्मिला सिंह के नेतृत्व में बदल गाई गांव की तस्वीर

नयकापार में विकास की रफ्तार तेज: प्रधान उर्मिला सिंह के नेतृत्व में बदल गाई गांव की तस्वीर

 

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

 

बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड के नयकापार ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार ग्राम प्रधान होते ही लगातार तेज चल रही है ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह के नेतृत्व में गांव में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है जिससे ग्रामीणों में उत्साहवर्धन का माहौल देखने को मिल रहा है। ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। पिच रोड से राम निहाल धोबी के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पिच रोड से चौधरी पुरवा तक इंटरलॉकिंग कार्य, नयकापार प्राथमिक विद्यालय से धोबी बस्ती व हरिजन बस्ती होते हुए चिलमा गोटवा मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। शौकत अली के घर से बृतिहा तिवारी पुरवा तक सीसी रोड तथा दुबौली पिच मार्ग से नयकापार आंगनबाड़ी केंद्र तक सीसी रोड बनवाया गया है। वहीं पिच रोड से काली माता मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाया गया है। गांव के समग्र विकास के तहत पंचायत भवन का सुंदरीकरण कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया जा चुका है साथ ही गांव के चारों ओर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की गई जिससे रात के समय भी लोगों को सुविधा मिल रही है। सार्वजनिक स्थलों पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराई गई है जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों को राहत मिल रही है।

इसके अलावा गांव के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए चक रोड से मुख्य मार्ग तक संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए विधवा, असहाय और बुजुर्ग लोगों के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप आयोजित कर उनका इलाज भी सुनिश्चित बराबर करवाया जा रहा है।ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है ताकि हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने प्रधान पद संभाला है तब से गांव के सूरते हाल बदल दी है लोगों के सहयोग से विकास की नई रूपरेखा तैयार कर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से ही गांव की तस्वीर लगातार बदल रही है और आगे भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।