भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” में लाइव सम्बोधन ना कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों के साथ
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आदणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के सम्भोधन लाइव प्रसारण जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व सांसद डॉ आनंद गौड़ ने महिला मोर्चा कार्यकर्त्तावो व पदाधिकारियों के साथ सुना प्रधानमंत्री जी बोले- ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बहराइच पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव सम्भोधन सुना गया सम्भोधन में उन्होंने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मातृ वंदन योजना, सुकन्या योजना, मिशन इंद्र घनुष योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल अभियान, मुफ्त राशन योजना, यह सभी मातृ वंदन अर्थात नारी शक्ति वंदन अभियान को समर्पित योजनाएं है बोले की अब बच्चों के अंक प्रमाण पत्र पर माँ का नाम घर के मुखिया पर व राशन कार्ड पर महिलाओं का नाम नारी शक्ति को बढ़ावा देना है
महिलाओं के लिए जन धन योजना भी महिला सशक्ति करण को बल प्रदान करता है
मुद्रा योजना में भी 60% महिलाओं की भागीदारी है महिलाओ के लिए मैटरनिटी लीव को भी बढ़ाया गया है सेना में भी महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित है 3 करोड़ से ज्यादा महिलाये लखपति दीदी के रूप में कार्य कर रही है जो की नारी शक्ति वंदन की प्रकल्पना को साक्षात् रूप में साकार कर रही है
प्रधानमंत्री जी के लाइव सम्भोधन ख़त्म होने के बाद जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्भोधित करते हुए कहा की तीन दशको से लंबित था जिसे मात्र तीन दिन में पारित कर किया गया इससे देश की मातावों बहनो और बेटिवों को नीति निर्धारण में भागीदारी का अवसर मिलेगा और समाज सकरात्मक बदलाव आएगा
सांसद आनंद गौड़ ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण महिलाओं के लिए शौचालय, उज्जवला योजना और सुकन्या जैसी अनेक योजनाएं लागू हुई हैं जिनसे महिलाओं का जीवन स्तर काफी बेहतर हुआ है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाया है. इस अवसर पर जिला महामंत्री रणविजय सिंह सुनील श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष हेमा निगम डिम्पल जैन हरिश्चन्द्र गुप्ता जिला मंत्री एकता जायसवाल प्रियंका रावत महिला मोर्चा से उर्मिला शुक्ला अभिलाषा वर्मा ज्योति सिंह निशा शर्मा अर्चना मिश्रा नंदनी मिश्रा मीना पाण्डेय पूनम अग्रवाल अन्य महिलाएं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे