सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समां, अतिथियों ने की सराहना

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समां, अतिथियों ने की सराहना

 

 

गडहा गौतम में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

 

बस्ती जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र स्थित गढहा गौतम में बी.आर.एस. एकेडमी का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। दहेज प्रथा पर आधारित नाटक, देशभक्ति प्रस्तुति, कैसेट डांस और दीप योगासन जैसी प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

 

 

 

विद्यालय के प्रबंधक रणधीर सिंह एवं प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्रबंधक बबीता सिंह, डायरेक्टर प्रखर सिंह, अवंतिका सिंह, विश्वजीत वर्मा, सीपीवाई, संध्या दुबे, रजनी यादव, मस्तराम यादव, रागिनी शर्मा, अंजू मौर्य, मनीषा मौर्य, निशा गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, मधु, निधि, संगम, सोनाली शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, राजाराम यादव, राजमणि चौधरी, राम शंकर यादव एवं राणा दिनेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे