भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक
घर घर जनसम्पर्क सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा भारतीय जनता पार्टी के 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले ग्राम बस्ती चलो अभियान का जनसम्पर्क कार्यक्रम जिले भर मे आयोजित किया जा रहा है जिसका उदेश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर पहुंचाना पार्टी के आधार को मजबूत करना है इस दौरान जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी कार्यकर्ता गाँवो व कस्बे में प्रचार व सवांद कर रहे है तथा विकास कार्यों का जायजा ले रहे है जिला मिडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया की डबल इंजन की सरकार ने विगत नौ वर्षो में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करते हुए कानून का राज स्थापित किया 20 से 24 घंटे की बिजली पूर्ति पक्की सड़के और गरीबो को मुफ्त राशन प्रधानमंत्री आवास गैस कनेक्शन आयुष्मान कार्ड किसान सम्मान निधि शौचालय जैसी योजनावों का लाभ जनता तक पहुँच रहा है इसी प्रकार पार्टी के विचारों को जमीनी स्तर पर प्रसारित करना है भाजपा ने इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने अटूट संकल्प को दोहराया पार्टी स्वयं को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम मानती है
इस अभियान में जहाँ बूथ मजबूत वहाँ राष्ट्र सशक्त और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ हर गाँव हर घर तक भाजपा जैसे नारे लगाए गए