शिक्षा में समान अवसर के लिये सौपा ज्ञापन

शिक्षा में समान अवसर के लिये सौपा ज्ञापन

शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाये सरकार-बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल

बस्ती। गुरूवार को अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वान्चल विकास बोर्ड के निवर्तमान सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में फाउन्डेशन पदाधिकाण्रियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि निजी स्कूलों में शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाया जाय।

ज्ञापन देने के बाद बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के स्तर पर गरीब छात्रों को समान शिक्षा दिये जाने की विधिक व्यवस्था है किन्तु निजी स्कूल इसका पालन नहीं करते। कहा कि फाउन्डेशन प्रदेश के मुख्यमंत्री से निरन्तर आग्रह कर रहा है कि शिक्षा के लिये समान अवसर उपलब्ध कराये जाय। मुख्यमंत्री इस दिशा में गंभीर भी है किन्तु स्थानीय स्तर पर सम्बंधित अधिकारियों की उपेक्षा के कारण गरीब परिवारों के छात्र आर्थिक अभाव में पढाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि निजी स्कूलों में छात्रों का प्रतिवर्ष रिएडमीशन, स्कूल प्रबंधन द्वारा ड्रेस व मनचाहे प्रकाशन की किताबों के नाम पर लूट खसोट चल रही है और जिम्मेदार चुप है। इस समस्या का समाधान ढूढना ही होगा।

ज्ञापन देने वालों में फाउन्डेशन की महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष जुग्गीलाल वर्मा, शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, महेश कुमार, राकेश चौधरी, रामफल गौतम, घनश्याम श्रीवास्तव, राजमति चौधरी, राहुल पटेल, अरूण चौधरी के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।