रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा डीजी विजिट कार्यक्रम आयोजित
बस्ती । रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से बुधवार की शाम डीजी विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के एक निजी होटल में संपन्न इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजी रो0 डा0 आशुतोष अग्रवाल एवं असिस्टेंट गवर्नर रो0 गोपाल कृष्ण अग्रवाल की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम सार्जेंट एट आर्म के मीटिंग कॉल टू ऑर्डर से शुरुआत होकर राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं अध्यक्ष को कॉलर प्रदान किया गया। इसके उपरांत रोटरी के गणमान्य सदस्यों के द्वारा मंचस्थ एवं आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।
अध्यक्ष रो0 आनंद प्रकाश गोयल ने वर्ष भर में किए कार्यों की रूप रेखा को रेखांकित करते हुए सभी रोटेरियन बंधुओं के सहयोग की सराहना की। नए सदस्यों अंकुर गोयल एवं पीयूष मोदी को रोटरी पिन पहना कर उन्हें क्लब में सम्मिलित किया गया। जनपद में सराहनीय कार्य करने वाली संस्था इनर व्हील क्लब बस्ती मिडटाउन को सम्मानित किया गया यह सम्मान अध्यक्ष आशा अग्रवाल और सचिव साधना गोयल एवं उमा अग्रवाल ने प्राप्त किया। साथ ही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल तथा प्रीति डिडवानिया सदस्य को सम्मान दिया गया। महिला सशक्तिकरण के द्वारा नित नए आयाम लिख रही मोहिनी जायसवाल और पिंक हेल्थ मिशन को गवर्नर रो0 आशुतोष अग्रवाल के द्वारा सम्मान प्रदान किया। क्लब का वार्षिक प्रतिवेदन सचिव रो0 विवेक अग्रवाल ने पढ़ा। रोटेरियन आनंद प्रकाश गोयल ने डीजी का परिचय पढ़कर सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित कई अन्य क्लब के सदस्यों का भी अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजी रो0 डा0 आशुतोष अग्रवाल ने रोटरी के उद्देश्यों पर बिंदुवार प्रकाश डाला। अपने ओजस्वी भाषण से उन्होंने सभी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार किया। कहा कि समाज हित में रोटरी क्लब निरंतर प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम को असिस्टेंट गवर्नर रो0 बाल कृष्ण अग्रवाल, डा0 अश्वनी कुमार सिंह, बाबा रामलखन दास, महंत कबीर आश्रम बस्ती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रो0 मयंक श्रीवास्तव ने किया एवं आभार रोटेरियन डा0 के के सिंह द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की फर्स्ट लेडी संगीता गोयल, चार्टर सचिव रो0 हरबंश सिंह सचदेवा, रो0 प्रमोद गाडिया, रो0 सतीश सिंघल, रो0 अरुण भानीरामका, रो0 डी के गुप्ता, रो0 महेंद्र प्रताप सिंह, रो0 राजन गुप्ता, रो0 मनोज अग्रवाल, रो0 देवेंद्र श्रीवास्तव, रो0 अविनाश गुप्ता, रो0 कौशल त्रिपाठी, रो0 अतुल अरोरा, रो0 अमित बाधवानी, रो0 प्रवीन अग्रवाल, रो0 डा0 निधि गुप्ता, उमा अग्रवाल, रोटरी ग्रेटर से रो0 किशन गोयल, सुमिर गोयल आदि सदस्य शामिल हुए।