अयोध्या में ‘अनन्य टेक्सटाइल’ प्रदर्शनी का भव्य आगाज, त्योहारों के सीजन में वस्त्र व्यापार में आया जबरदस्त उछाल

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। शहर के टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए ‘अनन्य टेक्सटाइल, सूरत’ के बैनर तले एक भव्य वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे बाजार में रौनक लौट आई है। 35 से अधिक एग्जीबिटर्स ले रहे हैं हिस्सा आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक विजय ने बताया कि यह उनका दूसरा बड़ा एग्जीबिशन है। इस प्रदर्शनी में देश भर से आए 35 से अधिक एग्जीबिटर्स अपने उत्कृष्ट और नए उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आने वाले खरीदारों और व्यापारियों की तरफ से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे आयोजकों और स्टॉलधारकों में भारी उत्साह है। इस कार्यक्रम के हम भूमिका राकेश गुप्ता रहे।
इस दौरान अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने लकी ड्रॉ कूपन निकालकर विभिन्न व्यापारियों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।त्योहारों को लेकर बंपर खरीदारी आयोजकों ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े और पवित्र त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में कपड़ों की खरीदारी का यह सबसे बेहतरीन और मुफीद समय माना जा रहा है। बाजार में कपड़ों की शानदार वैरायटी के साथ-साथ आकर्षक डिस्काउंट और छूट भी मिल रही है, जिसके चलते बाहर से आए व्यापारी और खरीदार भारी मात्रा में थोक एवं खुदरा खरीदारी कर रहे हैं।
सूरत के निर्माताओं से सीधे जुड़ने का सुनहरा मौका आयोजकों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सूरत के कपड़ा निर्माता खुद सीधे खरीदारों और व्यापारियों के बीच अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने आए हैं। इससे व्यापारियों का शहर आने-जाने का अतिरिक्त खर्च तो बच ही रहा है, साथ ही उन्हें बेहद किफायती दरों पर बेहतरीन क्वालिटी के वस्त्र एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं। यह प्रदर्शनी सूरत के कपड़ा व्यापार को और अधिक गति प्रदान करने के साथ-साथ आगामी त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ व्यापार की उम्मीद जगा रही है।