अयोध्या में गूंजेंगी श्री राकमचर्ला वेंकटदासु की स्वर लहरियां 500 कीर्तनों का होगा संपूर्ण पारायण

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में भक्ति और संगीत का एक अनूठा संगम होने जा रहा है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले के प्रसिद्ध ‘श्री राकमचर्ला क्षेत्रम्, पेड्डा उम्मेंतला संस्थान’ द्वारा अयोध्या धाम में एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के तहत महान संत श्री राकमचर्ला वेंकटदासु महाराज द्वारा रचित 500 कीर्तनों का संपूर्ण पारायण (सामूहिक गायन एवं पाठ) किया जाएगा। यह कार्यक्रम वर्तमान पीठाधिपति श्री वेंकटदासु महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का विवरण अवधि यह कार्यक्रम 8 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मुख्य आकर्षण श्री राकमचर्ला वेंकटदासु महाराज की 500 प्रसिद्ध कृतियों (कीर्तनों) का गायन। कार्यक्रम का समापन ‘मानस पूजा गीता यज्ञ’ के साथ विधि-विधान से किया जाएगा।
संस्थान के भक्त मंडल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राकमचर्ला परंपरा की आध्यात्मिक विरासत और संकीर्तन कला को वैश्विक मंच प्रदान करना है। इस आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेलंगाना से अयोध्या पहुंच रहे हैं।