पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने समीक्षा अधिकारी बनीं प्रिया यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने पूर्व प्रमुख राम अचल यादव की सुपुत्री कुमारी प्रिया यादव के समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद पर चयनित होने पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रिया की इस बड़ी उपलब्धि को जनपद और समाज के लिए गौरव का विषय बताया। फूल-मालाओं के साथ हुआ स्वागत आज पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महासचिव हामिद जाफर मीसम ने प्रिया यादव के आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रिया के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की। पूर्व मंत्री ने कहा कि बेटियों की यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है और कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।
शुभकामनाएं देने वालों का तांता
सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस खुशी के मौके पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रिया यादव की इस सफलता की सराहना की।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्याम कृष्ण श्रीवास्तव (निवर्तमान महानगर अध्यक्ष) हामिद जाफर मीसम (महासचिव) चौधरी श्रीचंद यादव (उपाध्यक्ष) संजय सिंह, राकेश यादव, जगन्नाथ यादव जय सिंह राणा, अंसार अहमद, राजनाथ यादव राम नेवल पाल, शंकरजीत यादव, सैफी अब्बास शाहबाज लकी, हर्षित पाठक, अनस खान, केशव राम कोरी सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राम अचल यादव की सुपुत्री ने प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।