अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को
बहराइच 09 अप्रैल। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम निर्वाचक नामावलियों का एक-एक सैट मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों अध्यक्ष/मंत्री से अपेक्षा की है कि 10 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, बहराइच में अपने प्राधिकार पत्र के साथ उपस्थित होकर अन्तिम मतदाता सूचियों का एक-एक सैट प्राप्त कर लें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः