डा० डी बी सिंह व रंजीता राज को अवध वाटिका साहित्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया

डा० डी बी सिंह व रंजीता राज को अवध वाटिका साहित्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया

बहराइच। अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के तत्वावधान में आयोजित नियमित पाक्षिक कवि गोष्ठी का आयोजन सेनानी भवन सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता आदरणीय पी0के0प्रचंड ने की संचालन तिलक राम अजनबी ने किया। संध्या चौधरी की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच की ओर से सुश्री रंजीता राज व पूर्व प्रवक्ता डायट पयागपुर डा0दुर्गा बक्श सिंह जी को संस्था के संरक्षक आदरणीय राम सागर राव जी (पूर्व विधायक ),अध्यक्ष पी0के0प्रचण्डजी, रईस सिद्दीकी व अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया तत्पश्चात कवि महीप चन्द कनौजिया, शैलेंन्द्र मिश्र, सुनील कुमार, विनोद कश्यप, रामसूरत वर्मा जलज, किशोरी लाल चौधरी रईस सिद्दीकी उपाध्यक्ष, तिलक राम अजनबी सचिव, तारिक हाशिम,शहनवाज नवाज़ बहराइची,कलीम खान बहराइची, शैलेन्द्र तिवारी, विनोद पाण्डेय, मधुलिका स्वरूप, रमेश चन्द्र मिश्र सहित सभी कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी तथा अंत में संस्था के अध्यक्ष पी0के0प्रचण्डजी ने अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए सभी कवियों एवं साहित्य प्रेमी बंधुओं का आभार प्रकट किया और संस्था के संरक्षक आदरणीय राम सागर राव जी ने अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती सारंधा रानी, संजय वर्मा एडवोकेट, राजकिशोर वर्मा, संदीप कुमार सहित अन्य साहित्य प्रेमी बंधु उपस्थित रहे।