अनुराग लक्ष्य, 26 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
शायरी के रँग जितने मुख्तलिफ़ होते हैं, उतना ही शायर अपनी शायरी में पारंगत होता जाता है । इसी बात की तर्जुमानी करती हुई मुंबई के शायर साहिल प्रतापगढ़ी को आज पढ़ेंगे निम्न अशआर के साथ ।
हमको कहीं किसी से हुआ प्यार तो नहीं ?,
ये दिल है दिल पे कोई इख़्तियार तो नहीं ।
आंखों में नमी यादों की बारात सजी है,
इतना हुआ था पहले बेकरार तो नहीं ।
घर बार लुटा है मेरे बाजू भी कटे हैं,
माने हैं मगर फिर भी अभी हार तो नहीं ।
ख़त खोलके देखा तो बस इतना ही लिखा था,
मेरी ही तरह तुम भी अश्कबार तो नहीं ?
पूॅंछा ये अहलिया से मैंने जाग के फौरन,
सोयी हो आज अब तलक, इतवार तो नहीं ?
हाकिम का ज़ुल्म बढ़ गया है हद से भी ज़्यादा,
ये इंकलाबे वक्त के आसार तो नहीं ?
आंखें न दिखाओ हमें कमजोर समझकर,
डर जायेंगे ?, इतना अभी लाचार तो नहीं ।
नज़रें गड़ाए राह में बैठे हो जो *साहिल*,
बोलो, तुम्हे किसी का इंतज़ार तो नहीं ?
पेशकश,,,, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी





Views Today : 863
Who's Online : 14