वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार पाण्डेय के पिता के निधन पर पत्रकार जगत में शोक
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार पाण्डेय के पिता शत्रुघ्न पाण्डेय (83 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की रात्रि लगभग 10.30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत, सामाजिक क्षेत्र और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जयंत मिश्रा, महामंत्री महेंद्र तिवारी तथा राघवेंद्र मिश्रा ‘पट्टू’ ने शत्रुघ्न पाण्डेय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न पाण्डेय एक सच्चे समाजसेवी, सरल स्वभाव और नेक विचारों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने जीवनभर अपने सिद्धांतों और आदर्शों को महत्व दिया तथा कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका सामाजिक जीवन लोगों के प्रति समर्पण और सेवा भावना से प्रेरित रहा।
उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न पाण्डेय का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है। इस दुख की घड़ी में पूरा पत्रकार समाज दिनेश कुमार पाण्डेय एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वशिष्ठ पाण्डेय, जीशान हैदर रिजवी, विपिन मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, राजेश कुमार पाण्डेय, अभिनव कुमार दूबे, प्रवीण पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, अरुणेश श्रीवास्तव, बसंत लाल, बबुंदर यादव सहित अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल रहे। सभी ने दिवंगत शत्रुघ्न पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।






Views Today : 20317
Who's Online : 13