दुबौलिया बाजार में नहर किनारे अज्ञात कारणों से लगी आग, मचा हड़कंप

 

बस्ती। दुबौलिया बाजार बेमहरी रोड स्थित नहर के पास सोमवार को दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, हालांकि लोगों की सतर्कता से समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या लापरवाही के चलते यह घटना हुई हो सकती है।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।