बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गयी जागरूकता

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गयी जागरूकता

अनुराग लक्ष्य संवाददाता

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाबत जानकारी देती हुई विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बताया कि 1 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू हुआ है। आगे कहा कि अभियान का लक्ष्य है कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, तथा इसके साथ ही साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस अवसर पर शबाना अंजुम, हेमलता, प्रेमलता, शुप्रभा, इराम फातिमा, मंताशा, सद्दाफ, शाइस्ता परवीन अलमास आदि उपस्थित रहीं।