एक दिन की जिलाधिकारी बनीं सिफ़ा खान
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) बस्ती में महिला कल्याण विभाग द्वारा “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती से सिफा ख़ान को एक दिन की जिलाधिकारी के लिए चुना गया इन्होंने हाईस्कूल 92% से उत्तीर्ण किया है । “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज व सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाण से बालिकाओं ने प्रतिभाग किया । बालिकाओं ने अपने कैरियर, सेल्फ डिफेंस, घरेलू हिंसा जैसे विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न किया और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। सभी स्कूलो की अध्यापक प्रधानाचार्य एवं प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी वीना सिंह,अशोक सिंह , साधना अग्रहरि,प्रतिभा श्रीवास्तव,सपना सिंह अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।