हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा हरैया हनुमानगढ़ी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार का ऐतिहासिक शिलान्यास
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। नगर पंचायत हर्रैया आज पूरी तरह भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया जब हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार का ऐतिहासिक शिलान्यास और भूमि पूजन संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान से शिलान्यास कर मंदिर के कायाकल्प की नींव रखी। इस दौरान मंदिर परिसर में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दोपहर में भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह सिर्फ शिलान्यास नहीं, बल्कि हर्रैया की आस्था, संस्कृति और विकास की नई शुरुआत मानी जा रही है मंदिर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर शक्ति दीप पाठक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, विशाल पांडेय, धर्मेंद्र मोदनवाल सहित जनप्रतिनिधि और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।