होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में अखिलेश सरकार बनाने का लिया संकल्प

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सोहावल तहसील के परशुरामपुर (दुर्गा मंदिर स्थल) में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में रविवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने न केवल एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का हुंकार भी भरी।
विकास और सामाजिक न्याय के लिए एकजुटता का आह्वान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव की ओर देख रही है। उन्होंने कहा, “2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे, वह आज भी मिसाल हैं। अब समय आ गया है कि हम फिर से विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय वाली सरकार को वापस लाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि आगामी 2027 चुनाव में जनपद अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोकप्रिय सांसद अवधेश प्रसाद के हाथों को मजबूत करना है।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश यादव ने किया और अध्यक्षता राजेश यादव द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य रेनू रावत, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ राजेश प्रताप सिंह सहित समाजवादी विचारधारा से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक सुर में आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर एकजुट होने की बात कही।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ये लोग
समारोह में मुख्य रूप से आनंद सिंह (प्रधान सारंगापुर), रामचंद्र रावत (प्रधान सरायनामू), राम बचन यादव (प्रधान लखोरी), सोनू सिंह, शेखर सिंह (प्रधान रहीमपुर बदौली), जावेद खान, प्रवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव, कांति रावत, सुधीर मिश्रा, अधिवक्ता अवधेश सिंह, और बाबा रामदीन यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान, बी डी सी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों का जताया आभार
ऐतिहासिक भीड़ और सफल आयोजन को देखते हुए मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह “अनूप” ने आयोजन समिति के सदस्यों—रंजीत रावत, रामतिलक रावत, देवनारायण विश्वकर्मा, डॉक्टर स्वामीनाथ यादव, महेश शर्मा और डॉक्टर हरेंद्र श्रीवास्तव का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।