जिम्मेदारी बड़ी है, दायित्व के प्रति सदैव चौकन्ना रहें-नौशाद अली सिद्दीकी

जिम्मेदारी बड़ी है, दायित्व के प्रति सदैव चौकन्ना रहें-नौशाद अली सिद्दीकी

 

बस्ती। जिम्मेदारी बड़ी है, दायित्व के प्रति सदैव सजग रहना पड़ेगा यह विचार प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी ने सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला का प्रमाण पत्र देते हुए व्यक्त किया, उल्लेखनीय है कि इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में आयुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग डॉ किंजल सिंह आईएएस की अगुवाई में आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार की पहल पर प्रत्येक जनपद से चार प्रशिक्षको को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिभाग कराया गया जो जनपदों में रोड सेफ्टी ब्राण्ड अम्बेसडर के रूप में कार्य करेंगे और परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आमजन को जागरूक व प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे, जिसकी घोषणा कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मा. दयाशंकर सिंह ने किया कहा कि दुर्घटना में कमी लाने का कार्य हम सब मिलकर करेंगे, जनपद बस्ती से लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, ट्रेंनिग कॉन्सलर विमलेश, नंदिनी, गरिमा को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है, जनपद के चार लोगों को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने पर संजय सिंह जिला मुख्यायुक्त, डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट, डॉ सुरभि सिंह एडल्ट रिसोर्स आयुक्त गाइड, हरिराम वंसल जिला आयुक्त स्काउट, संधिला चौधरी जिला आयुक्त गाइड, ए एस ओ सी राकेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, संयुक्त सचिव डॉ अपर्णा भारद्वाज, एलटी सत्या पाण्डेय, एएलटी प्रताप शंकर पाण्डेय, एएलटी अमरचन्द वर्मा, स्काउट मास्टर माता प्रसाद त्रिपाठी, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, एआरपी अखण्ड प्रताप नारायण सिंह, ललनचंद त्रिपाठी, समर मौर्य, दुर्गेश यादव, सरवर जमाल, वेद प्रकाश यादव, मित्रसेन यादव, सुरेंद्र सिंह यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।